फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में जोगिंद्रनगर नहीं पहुंची रेल तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर नहीं पहुंची रेल तो होगा आंदोलन : कांग्रेस
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों से अपनी पहचान खो रहा जोगिंद्रनगर
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश चौहान ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों और मंडी संसदीय क्षेत्र में सांसद की निष्क्रियता के चलते आज जोगिंद्रनगर की पहचान और उसके अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। आजादी से पहले की मिलती आ रही रेल सुविधा भाजपा सरकार ने छीन ली है। आज तक के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि तीन महीने से पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सुविधाओं को पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे ब्रॉडगेज के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। मात्र मंडी संसदीय क्षेत्र में 20 किलोमीटर रेल चलती है जो सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में चलने वाली रेल सुविधाओं को दोबारा चलाने में अपनी ही सरकार में नाकाम हो जाए, तो क्षेत्र के लोगों को और क्या उम्मीद सांसद और भाजपा सरकार से करनी चाहिए? आज जो इस क्षेत्र की जनता को असुविधाएं हो रही हैं और व्यावसायिक तौर पर व्यापारियों को नुकसान हो रहा है शायद उसकी सांसद महोदय को खबर तक नहीं है। अगर रेल सुविधाएं दोबारा से बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस जोगिंद्रनगर में सभी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों समेत अन्य सभी संगठनों के साथ मिलकर जनहित के लिए एक बड़े आंदोलन का रूप लेगी। इसके लिए सांसद और केंद्र में भाजपा सरकार तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें