फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रहे बुजुर्ग की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के वार्ड सरकीधार के एक बुजुर्ग की खेतों में घास काटते हुए हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परसराम (72) खेतों में घास काटने गया हुआ था, जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। अकेला होने के कारण उसकी कोई सहायता नहीं कर पाया। जब परस राम बहुत देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य उसको ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि परस राम मृत पड़ा हुआ था। उनके निधन पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रधान संजय कुमार सहित कई लोगों ने दुख जताया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें