मंडी डीएवी खलियार में अध्यापक दिवस पर ड्रांस करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ से प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक-प्राध्यापक वर्ग का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। इसके बाद विद्यालय के हेड ब्वॉय प्रथम वैद्य ने अपने भाषण से प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों का स्वागत किया। इस दौरान अध्यापकों के लिए कई मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।