फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौलीखड्ड में बाइक गिरी, आईटीआई प्रशिक्षु की मौत

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
मंडी। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात डेढ़ बजे सौलीखड्ड में अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक चालक आटीआई के प्रशिक्षु की मौत हो गई है, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल को जोनल अस्पताल मंडी से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि, दो अन्य घायलों का मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी युवक कमांद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो सौलीखड्ड में किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी कमांद अपने दोस्तों के साथ मंगलवार रात को डेढ़ बजे के करीब भडयाल की ओर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर तीन अन्य दोस्त योग राज पुत्र जय देव निवासी सुतला डाकघर कंमाद तहसील सदर, संजय कुमार और देवेंद्र कुमार सवार थे। इसी दौरान अचानक पुल के पास पवन ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे नाले में जा गिरी। यहां पर स्थानीय लोगों ने घायलों को पुलिस के माध्यम से अस्पताल में पहुंचाया। जोनल अस्पताल मंडी में चालक पवन कुमार पुत्र सोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य घायलों का मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक आईटीआई मंडी का प्रशिक्षु था। बताया जा रहा है कि यदि इस पुल पर रेलिंग होती तो हादसा टल सकता था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें