फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज का एयर कंडीशन सिस्टम ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज का
विज्ञापन

एयर कंडीशन सिस्टम ठप
कॉलेज में बिजली के लोड को ट्रांसफर करने का कार्य से आई दिक्कत
कंपनी के अधिकारी प्लांट में आई खराबी को दुरुस्त करने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी के अस्पताल में एयर कंडीशन सिस्टम बुधवार को पूरी तरह से ठप हो गया। बताया जा रहा है कि बिजली के लोड को ट्रांसफर करते हुए अत्या आधुनिक एयर कंडीशनर सिस्टम में अचानक खराबी आ गई है। इससे संस्थान में विद्यार्थियों और स्टाफ को दिक्कतें पेश आ रही हैं। अभी तक अस्पताल में ओपीडी और वार्ड की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। यदि ओपीडी शुरू होने के बाद इस तरह की दिक्कत पेश आए तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा। उधर, एनबीसीसी कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही समस्या का हल कर लिया जाएगा। एयर कंडीशन प्लांट में पेश आई खराबी को दुरस्त करने का कार्य चल रहा है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य देख रही एनबीसीसी कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि जल्द समस्या का हल कर लिया जाएगा।

करोड़ों की लागत से बना है कॉलेज, संचालन चुनौती से कम नहीं
नेरचौक मेडिकल कॉलेज अरबों रुपये की लागत से बना है। इसका संचालन कर प्रदेश सरकार के लिए शुरू से चुनौती बना रहा है। ऐसे में ओपीडी की सुविधा भी अभी तक प्रदेश सरकार यहां पर शुरू नहीं कर पाई है। अब एकदम अचानक एयर कंडीशन प्लांट में खराबी आ जाना प्रबंधन के लिए मुसीबत बन गया है। ऐसे में अगर अस्पताल में ओपीडी और वार्ड की सुविधा शुरू हुई होती तो समस्या गंभीर बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराबी को दुरुस्त करने का कार्य : पठानिया
मेडिकल कॉलेज के डीन कम प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि पिछले 5 दिन से बिजली के लोड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया के चलते एयर कंडीशन सिस्टम में कुछ खराबी आई है। खराबी को दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें