जोगिंद्रनगर (मंडी)। छांणग के पटड़ी मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात 10:30 बजे कार पटड़ी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर 60-70 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक रणजीत कुमार निवासी शाड़ाबाई कुल्लू घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।