फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोह लिया मन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नेरघरवासड़ा ग्राम पंचायत प्रधान सैना देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रामचंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों का ब्योरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन कार्यक्रमों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें गुलशन कुमार, सतीश कुमार, वंदना, शिवानी, संजय, रजित, स्वेता ठाकुर, संतोष कुमार, सलोनी देवी, मोहिनी, नेहा कुमारी, भारती ठाकुर, शिया, सुमिता देवी, आंचल, अंकिता, रूपाली, मोहिनी, मिगुल शर्मा, भारती ठाकुर, नेहा कुमारी, ईशा देवी, अभय रावो, हर्ष, भूमिका ठाकुर, अजय कुमार, ज्ञान चंद, रोहित कुमार, कमलेश कुमारी, शकीना, बाबिका, स्वेता, रूविना, रविंद्र, अंकित, पूजा, मनीश, प्रदीप कुमार, रविंद्र सिंह सहित अन्य अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें