फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका ने विवि में पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। हिमाचल विश्वविद्यालय की ओर से जून 2017 में ली गई बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें बीएड कॉलेज करसोग का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। संस्थान के निदेशक प्रवीण मेहता ने बताया कि परीक्षा में संस्थान के 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया तथा सभी प्रशिक्षु प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 30 प्रशिक्षुओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। मोनिका कपूर ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रेणुका देवी ने 77 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा मीनाक्षी देवी ने 76 प्रतिशत अंक लेकर संस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त किया। निदेशक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी गजट के अनुसार मोनिका कपूर ने विश्वविद्यालय में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इसी संस्थान की रेणुका देवी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय की टॉप टेन में जगह बनाई है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाईयां दीं तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के अध्यक्ष एमडी शर्मा तथा सचिव धर्मपाल चौहान ने बेहतर परिणाम के लिए जहां संस्थान के कुशल प्रशासन की सराहना की, वहीं समस्त अध्यापकों की तारीफ की तथा भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए मिलकर तथा आपसी तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यापक वर्ग में सीमा ठाकुर, अंजना शर्मा, हरीश वर्मा, कांता ठाकुर, अचला कुमारी, धर्म सिंह, संदीपा मेहता, निताशा गुप्ता, सहित बिमला देवी एवं इंद्रा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें