अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। 18 से 27 वर्ष की उम्र के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। बद्दी स्थित टैक्सटाइल्ज कंपनी मंडी जिले से डेढ़ सौ पदों के लिए युवाओं की भर्ती करेगी। 6500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। साथ ही अन्य अतिरिक्त लाभ भी। यह साक्षात्कार 21 दिसंबर को रोजगार कार्यालय में होगा। इच्छुक युवा इस साक्षात्कार का हिस्सा बनेकर नौकरी पा सकते हैं।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मैसर्ज औरो टैक्सटाइल्ज, (ए-यूनिट ऑफ बर्धमान टैक्सटाइल्ज), गांव साईं रोड बद्दी सोलन की ओर से प्रशिक्षुओं के डेढ़ सौ पदों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए महज बेरोजगार पुरुष युवाओं के साक्षात्कार ही लिए जाएंगे। इनके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास तय की गई है। इन पदों हेतु आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित आवेदकों को 6500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य लाभ इत्यादि भी दिए जाएंगे।
साथ यह लेकर आएं
रोजगार अधिकारी ने बताया कि मंडी के इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र लेकर 21 दिसंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए प्रात: 10:30 बजे पहुंच जाएं। इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
आधा घंटा बंद रहेगी बिजली
मंडी। विद्युत उपमंडल साईगलू के तहत 33 केवी बिजली साईगलू लाइन की आपातकालीन मरम्मत के लिए 15 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक आधे घंटे के लिए अनुभाग कोटली भरंगाव, साईगलू, बीर, कड़कोह, तल्याहड़, रंधाडा़ के सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता जितेंद्र लाल कपूर विद्युत उपमंडल साईगलू ने यह जानकारी दी है।