फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं और रानी लक्ष्मीबाई की 182वीं जयंती पर जिलाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी भवन मंडी में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, उपमंडल सुंदरनगर के नाचन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सेन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। नरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिंदुस्तान को पूरे विश्व में गौरवान्वित करते हुए अपनी शक्ति का लोहा मनवाया था। वह इंदिरा ही थी, जिन्होंने गरीबों के लिए कई जन कल्याणकारी नीतियां बनाई थीं। इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े करके आतंक पर मजबूत प्रहार किया था। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में भी इंदिरा गांधी का योगदान सर्वोपरि रहा है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी इंदिरा को प्राप्त है, उन्होंने देश और प्रदेश के विकास को गति दी थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को इंदिरा गांधी के दर्शाये मार्ग पर चलने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर सूबेदार राम सिंह, चुनी लाल सकलानी, देवी राम, राजकुमार, हंसराज, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश, लाला राम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के कार्यालय में भी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने इन महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया। नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुमति, जिला सचिव मीरा ठाकुर, कंाग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक प्रेम लाल गुड्डू, धनी राम, हरमेश अवरोल, दिनेश शर्मा, दिनेश कुमार सहित लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें