सुंदरनगर (मंडी)। सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन पानीपत में 6 से 10 नवंबर तक किया गया। इसमें देश भर से आए विभिन्न स्कूलों के एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में बीएसएल मॉडल स्कूल सुंदरनगर की छात्राओं ने अंडर-17 प्रतिस्पर्धा में पहली मर्तबा भाग लेते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम को सीबीएसई के डिप्टी डायरेक्टर करनैल सिंह की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस जीत के लिए प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार ने टीम के कोच दलजीत सिंह के बढ़िया प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की लगन की सराहना की है।