फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनिल शर्मा के पक्ष में उतरे कांग्रेसी, सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
netaji
विज्ञापन
मंडी। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के खेमों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को बैठक करके कांग्रेस के बागी मंत्री ने समर्थकों को भी भाजपा ज्वाइन करवा दिया। जल्द ही पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की बात उन्होंने की है। जिसमें कांग्रेस छोड़ने वालों का भाजपा में विधिवत स्वागत होगा। वहीं, कांग्रेस के कुछ नेता भी अनिल शर्मा की एंट्री के बाद भाजपा के बागी नेताओं के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा में भी जल्द बड़ा उलटफेर संभव है। बहरहाल कांग्रेस और सुखराम के भाजपा खेमा आमने-सामने हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के साथ ही विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कांग्रेस से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। वहीं, नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष समेत पांच पार्षद भी खुल कर मंत्री अनिल शर्मा के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन


जल्द सदस्यता करेंगे हासिल
मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि जल्द ही सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही जल्द ही भाजपा और पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने दावा कहा कि उनके समर्थकों ने उनके फैसले को सही ठहराया है। समर्थक जल्द ही मान सम्मान के साथ भाजपा के साथ मिलकर उन्हें सहयोग करेंगे।

इनका किया दावा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर अध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा वर्मा, महासचिव गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष गुलजारी लाल, पूर्व कर्मचारी विभाग अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सदर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमारी, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नीरज टंडन, सेवादल सदर कांग्रेस धारी राम, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजेंद्र, पूर्व सैनिक विभाग सदर पूर्ण प्रकाश, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी रवि सिंह, सचिव दिला राम, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस नारायण सिंह, प्रताप राणा, जिला सचिव चमन लाल, जिला सचिव हरीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस पुष्प राज कात्यायन, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य शोभा शर्मा, नप मंडी के पार्षदों तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


बगावत करने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
जिला कांग्रेस मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि जल्द ही बागी कांग्रेसियों को पता चल जाएगा। पार्टी विचारधारा से जुड़ना चाहिए न कि किसी व्यक्ति विशेष से। भाजपा खेमे पर भी नजर हैं। जल्द ही इसका जवाब मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावों में एकजुटता से जुट जाने का आह्वान किया है ताकि बगावत करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें