फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पांच सालों बाद जल्द पूरा होगा बायला पुल का निमार्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। पांच सालों से अटका बायला पुल अब जल्द बनेगा। इसके चलते बीस गांवों की सैकड़ों की आबादी को लाभ मिलेगा। वर्ष 2012 को अगस्त में यह पुल भारी बारिश के कारण ढह गया था। इससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था, लेकिन जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने टेंडर आवंटित कर दिए हैं। अमर उजाला ने लोगों की समस्य को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने इस पुल को बनाने की कवायद तेज की। बाखली पुल न बनने के कारण वायला भेखली, भेखलीधार, थैरहणी, गाडागुसैन, रेशन खली, सनुास-लगाड-डाहर और थाटा-घनयार के कई गांवों के बाशिंदों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा वन विभाग के एक मात्र विश्राम गृह को भी यही रास्ता जाता था, जहां तक पहुंचना मुश्किल भरा था। लोक निमार्ण विभाग के अधिशासी अभियंता एनएल चौहान ने कहा कि इस पुल के स्लैब के लिए पांच लाख जारी हो गया है। बरसात के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी जंजैहली पूर्ण ने बताया कि इस पुल के निर्माण से लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही वन विश्राम गृह तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें