पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सेगली पंचायत में महिला कांग्रेस की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रेशमा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर महिलाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष रेशमा ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने द्रंग की जनता को निराश किया है। जिस तरह की उम्मीदें लोगों को सीएम से थी, उस तरह के काम नहीं हुए। विधायक जवाहर ठाकुर भी मुख्यमंत्री के समक्ष द्रंग का पक्ष रखने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने वाली है। महिला कांग्रेस चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी। महिलाओं का दल डोर टू डोर प्रचार प्रसार में उतरेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन भी किया गया। इसमें प्रोमिला ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई। सीता देवी उपप्रधान, सुमित्रा देवी महासचिव, पवना देवी, धर्मा देवी, सुरजी देवी और बबली सचिव, सीता देवी कोषाध्यक्ष तथा तेजी देवी को सलाहकार चुना गया। इसके अलावा देव कला, मीना देवी, अनीता, सुनीता, मीना, तारा, मोहिनी और कमला देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला महासचिव निर्जला ठाकुर, द्रंग ब्लॉक महासचिव तारा देवी, सेगली पंचायत प्रधान हरि सिंह, महासचिव रत्न चंद, चैने राम, वीरभद्र सिंह, युद्ध चंद और चित्रमणि सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0000