सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को मंडी जिला की सीनियर टी-20 टीम का चयन किया गया। टीम में ऋषि धवन, राघव धवन, प्रताप ठाकुर, पंकज शर्मा, दिनेश, कपिल, लक्ष्य, विक्रांत बख्शी, सुगम परमार, जयसिंह, कार्तिक, गिरीश, राजेश रिक्की, निखिल ठाकुर, एकांत ठाकुर, अंकुश, देवांश राणा, अनिरुद्ध, सूरज, जय सिंह, लाभ सिंह, नितेश धीमान, प्रवीण कुमार, अमित सकलानी, आयुष जंबाल, राहुल ठाकुर, प्रशांत, शिवम शर्मा तथा ध्रुव राज को शामिल किया गया। चयनित खिलाड़ियों का शिविर रविवार से पड्डल मैदान में लगाया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जंवाल ने बताया कि जिला मंडी की टीम 20 जनवरी को नादौन के अमतर मैदान में पहला मैच खेलेगी। टीम का प्रशिक्षण कैंप कोच मनीष गुप्ता की अगुवाई में लगाया जाएगा। टीम के साथ अनिल शर्मा मैनेजर के तौर पर साथ रहेंगे। ब्यूरो