फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचन के किलिंग में मिठाई फैक्ट्री में घुसा पानी-मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन और सिराज क्षेत्र में बारिश ने दूसरे दिन भी जमकर तबाही मचाई। नाचन की किलिंग पंचायत में एक मिठाई की फैक्ट्री में बाढ़ का पानी और मलबा घुसने से लाखों की मिठाइयां और मशीनों को भारी क्षति पहुंची है। किलिंग गांव में मनाली स्वीट्स एंड बेकर्ज और कामाक्षा फूड की फैक्ट्री सोमवार रात मलबे से भर गई। इससे फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बाल बाल बचे। क्षेत्र में अनेक सेब बगीचे भी ल्हासे गिरने के कारण तबाह हो गए हैं। नाचन और सिराज की सभी प्रमुख सड़कों में अभी भी मलबा और चट्टानें गिरी हुई है तथा यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। चैल-जंजैहली में बार-बार ल्हासे गिरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कोट देवीदहड़ में भी मोड़ मोड़ पर पत्थर और मलबा गिरने से ज्युणी घाटी के लोगों का संपर्क शेष जिला से बार बार कट रहा है। कुकडीगलू-सरयाच सड़क अभी भी बड़े वाहनों के लिए सुचारु नहीं हो पाई है। गोहर-पंडोह का यातायात भी प्रभावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह हलके सिराज में प्रमुख सड़कों समेत अनेक संपर्क सड़कें अभी भी बंद है। लोनिवि के मजदूर और मशीनें मलबा हटाने में लगी हुई हैं। चैलचौक से बग्गी तक डडौर तत्तापानी सड़क में जगह-जगह ल्हासे गिरे हैं। सिराज सेब उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है जल्द बंद सड़कों को बहाल किया जाए। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि लोनिवि सड़कों को बहाल करने में दिन रात लगा हुआ है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि नाचन की सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें