फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही; तीन की मौत, 15 घर ढहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नगवाईं। जिला मंडी में आसमान से तबाही बरसी है। भारी बरसात से तीन लोगों की जान चली गई है। मंडी, बल्ह, कांढापत्तन और अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बल्ह में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को प्रशासन ने डूबने से बचाया है। जिलेभर में 14 मकान ध्वस्त हुए हैं। मंडी शहर में कई स्थानों सें घरों को खाली करवाने की सूचना है। जिलेभर में कुल 240 सड़कें बाधित हुई है। यातायात व्यवस्था बुुरी तरह से चरमराई है। देर शाम तक 109 सड़कों पर यातायात बहाल किया गया है। जिसमें मंडी-पठानकोट वैकल्पिक मार्ग, चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मार्ग शामिल हैं। पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। कभी भी रास्ते बंद हो सकते हैं। हालात को सामान्य करने के लिए आपदा प्रबंधन के हाथ पांव फूले हुए हैं। एक रात की बारिश में अब तक चौदह करोड़ के नुकसान का अनुमान है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बारिश से नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

...
165 मशीनें सड़क मार्गों की बहाली के लिए लगाईं
आपात स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग और अन्य एजेंसियों की 165 से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग की 127 जेसीबी, तीन बुल्डोजर, 16 टिपर तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की 14 मशीनें विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे मलबे इत्यादि को हटाकर यातायात सुचारु करने में तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें