फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 राज्यस्तरीय कराटे स्पर्धा को मंडी की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कराटे एसोसिएशन ऑफ मंडी ने 6 से 8 अप्रैल को बैजनाथ में होने वाली अंडर-14 राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। इस चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न स्थानों और सभी कराटे संघों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लड़कियों के काता वर्ग में प्रांशु, डिंपल ठाकुर, प्रांजल ठाकुर, योगिता शर्मा और निकिता ठाकुर तथा लड़कों के काता वर्ग में समर्थ ठाकुर, अभिनव हंस, आलौकिक ठाकुर, अर्जुन कपूर, आशुतोष, जयंत वैद्य का चयन हुआ। लड़कों में दस वर्ष आयु में कुमिते वर्ग के लिए रोहित, परीक्षित, आकाश ठाकुर, ग्यारह वर्ष आयु के कुमिते वर्ग में अनीश, ऋषि, अर्जुन कपूर, बारह वर्ष आयु के कुमिते वर्ग के लिए कुशाग्र चोपड़ा, साहिल ठाकुर, आशुतोष और तेरह वर्ष आयु के कुमिते वर्ग के लिए जयंत वैद्य, अर्जुन ठाकुर, अजय ठाकुर का चयन हुआ। लड़कियों में दस वर्ष आयु वर्ग में कुमिते के लिए दिव्या और प्रांजल, ग्यारह वर्ष आयु वर्ग में योगिता, तेरह वर्ष आयु वर्ग के लिए किंजल गौतम, शानिधि और सेजल ठाकुर का चयन हुआ । टीम के साथ कमल किशोर और यश कोच, राजकुमार परमार मैनेजर, हंसराज व दलीप ऑफिशियल के रूप में चयनित खिलाड़ियों के साथ बैजनाथ जाएंगे। कराटे एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष राजकुमार परमार, महासचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष कमल किशोर, सह-सचिव निशांत शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कौशल, संयुक्त सचिव दीपक गुलेरिया ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चयन पर बधाई दी तथा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें