धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के बिंगा गांव में 86 वर्षीय वृद्धा की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर दास पुत्र ज्ञान चंद ने पुलिस थाने में दी सूचना में कहा है कि उसकी माता महिंद्रो देवी बाहर जा रही थी। एकाएक उसका पैर फिसल गया और सिर के बल गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे लहूलुहान देखकर घर वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मढ़ी ले गए लेकिन, ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चंदरपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।