फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। बरल के पास बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार घर से करसोग की तरफ आ रहा था। बरल पुल के पीछे सामने से आ रहे 65 साल के बुजुर्ग राम प्रसाद निवासी गांव बरल डाकघर करसोग के साथ बाइक टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया। बाइक सवार ने घायल बुजुर्ग को नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ओमकार नाथ ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बाइक चालक नरेंद्र कुमार पर पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें