मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2018 के उपलक्ष्य में रविवार को ओपन महिला एवं पुरुष हॉफ मैराथन एवं फन फोर रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया तथा मैराथन को सेरी मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ओपन हाफ मैराथन के 21 किलोमीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार सावन पुत्र कुलदीप सिंह निवासी जोगेंद्रनगर ने प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार 15 हजार रमेश पुत्र नानक चंद निवासी पाली बल्ह और तीसरा पुरस्कार 9 हजार अनिश चंदेल निवासी जेल रोड मंडी ने प्राप्त किया। पांच सांत्वना पुरस्कार एक हजार पांच सौ प्रत्येक क्रमश: नरेश कुमार, अनुराग, प्रवीण, अमित, रजत शर्मा ने प्राप्त किया। ओपन हॉफ मैराथन महिला वर्ग 11 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार 11 हजार गार्गी शर्मा पुत्री कमल देव साई होस्टल धर्मशाला, दूसरा पुरस्कार 8 हजार सुनीता पुत्री बंधन लाल साई होस्टल धर्मशाला तथा तीसरा पुरस्कार 5 हजार हिना पुत्री इंद्र सिंह साई होस्टल धर्मशाला ने प्राप्त किया। पांच सांत्वना पुरस्कार 1500 रुपये पूजा, कमलेश, शिवानी, कुशीना देवी तथा अनिता ने प्राप्त किए। इसके अलावा फन रन में 10-16 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2100 चमन लाल निवासी नसलोह, दूसरा पुरस्कार 1100 रुपये अमन ठाकुर निवासी जोगिंद्रनगर, तीसरा पुरस्कार 700 रुपये यशपाल निवासी पंजान, जबकि छह सांत्वना पुरस्कार 200 रुपये कर्ण ठाकुर, हर्ष कुमार, आस्था देवी, अभय शर्मा, सनी ठाकुर तथा हेमंत कुमार ने प्राप्त किए। फन रन 16 से 35 वर्ष में प्रथम पुरस्कार 2100 अजय कुमार, दूसरा अमित लाल, तीसरा नागेंद्र पाल ने प्राप्त किए। 35 से 60 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार मनजीत सिंह, दूसरा पुरस्कार 1100 अमर सिंह, तीसरा पुरस्कार सचिन शर्मा ने प्राप्त किए। 60 वर्ष आयु वर्ग और इससे अधिक में प्रथम पुरस्कार 2100 परमा राम, दूसरा पुरस्कार 1100 भूत सिंह तथा तीसरा पुरस्कार 700 अमर सिंह ने प्राप्त किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर एसडीएम सदर मदन कुमार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।