अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित बीएसएल सीसे मॉडल स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता डॉ. गुलाब सिंह नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता ई. आरडी साबा ने की। समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर मां सरस्वती को वंदन किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत नृत्य, नाटी, एक्शन सांग, योगा, कव्वाली, समाज में फैली कुरीतियों पर एकांकी, पंजाबी, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य पेश कर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।
समारोह में ये विद्यार्थी किए गए सम्मानित
समारोह में मुख्यातिथि ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उनसे सम्मान पाने वालों में सेजल शर्मा, कोमलिका चौहान, आंचल गुप्ता, रिजवल शर्मा, साक्षी उप्पल, तनिशा, अक्षत, जयश्री, सक्षम ठाकुर, करण परमार, निकुंज, हर्षित शर्मा, संज्ञा, जैसमीन कौर, अभिषेक शर्मा, पल्लवी, शिवम, शिवांश, कार्तिक शर्मा, पलक सैनी, चिराग शर्मा, कार्तिक सच्चर, सोनाली ठाकुर, प्रवीण, तनवी ठाकुर, सामर्थ बैहल, सेजल सेन, खुशबू, कशिश, दिव्यांशी, नमन शर्मा, वंशिका शर्मा, नविश, रितनजय,
करण, पुनीत, हिमांशु, शिवेंद्र अबरोल, सत्यम शर्मा, जय शर्मा, सोनल शर्मा, पर्णव शर्मा, यशोधन शर्मा, मानसी शर्मा, सिमरजीत कौर, आंचल पटयाल, शगुन सोनी, मुस्कान, दिव्यम महाजन, शिवम चावला, शिवांश शर्मा, काव्यांश, नयना, नियति शर्मा, अपूर्वा, रितिका, आकांक्षी, दिव्यांश, नमन राणा, अभिषेक वशिष्ठ, अक्षिता, समृद्धि ठाकुर, सुहन, वंशिका, आर्यन, उदित शर्मा, विशाल, चिराग परमार, तमन्ना, श्रृष्टि कौंडल, मुस्कान, शौर्य, तानवी शर्मा, रिषी शर्मा, पारुल, साहिल राणा, श्रृजिल महाजन, श्रेया शर्मा, सुजाता, पार्थी, एहा बाली, शिवांगी जस्वाल, शुभम, शिवांगी चंदेल, मुस्कान शर्मा, मिथलेश रावत, गुंजन शर्मा, अनिरुद्ध ठाकुर, तमन्ना ठाकुर, पूर्वा और शिवांगी शर्मा शामिल रहे।