फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के पास पहुंचा फरियादी तो पांच मिनट में बन गया आरएलए कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। करीब एक माह पहले बल्ह उपमंडल में आरएलए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ था लेकिन, लाइसेंस न बनने से यहां पर लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थीं। एक माह से कार्यालय में लोग चक्कर काट रहे थे। अधिकारी आरएलए कोड जनरेट न होने का हवाला देकर लौटा रहे थे। जब मंगलवार को एक फरियादी डीसी मंडी के चेंबर में समस्या लेकर पहुंचा तो उपायुक्त के हस्तक्षेप से महज पांच मिनट में आरएलए का कोड जनरेट हो गया।
विज्ञापन


लाइव
समय करीब 12:05। स्थान उपायुक्त कार्यालय का चेंबर। फरियादियों की लंबी लाइन लगी है। कोई इलाज की समस्या तो कोई चुनाव ड्यूटी बदलने के लिए उपायुक्त मदन चौहान को पत्र सौंप रहा है। हर आवेदन पर तुरंत कार्रवाई। समय करीब सवा बारह बजे। उपमंडल बल्ह से एक वाहन मालिक लाइसेंस और वाहन पंजीकरण की समस्या को लेकर पहुंचता है। व्यक्ति डीसी को समस्या बताता है। कहता है कि पिछले माह ही बल्ह एसडीएम कार्यालय में आरएलए कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। लेकिन, पंजीकरण और लाइसेंस से संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं। वह कहता है कि साहब कई चक्कर काट चुका हूं। लेकिन, अधिकारी सॉफ्टवेयर और आरएलए कोड अपडेट न होने का तर्क देते हैं। लगभग एक माह से यही सिलसिला चला है। डीसी तुरंत एसडीएम बल्ह विशाल कुमार को संपर्क करते हैं। एसडीएम का जवाब आता है कि निदेशक ट्रांसपोर्ट से अभी आरएलए को कोड अपडेट नहीं हो सका है। जिस कारण समस्या पेश आ रही है। डीसी तुरंत कर्मचारियों को निदेशक से बात करवाने के लिए फोन लगाने का आदेश देते हैं। लेकिन, इतने में एक बार फिर फोन की घंटी बजती है। लाइन पर फिर एसडीएम बल्ह हैं। एसडीएम बल्ह डीसी को आरएलए कोड अपडेट होने की सूचना देते हैं। महज पांच मिनट में ही कोड अपडेट हो जाता है। आवेदक व्यक्ति को डीसी बल्ह आरएलए कार्यालय में जाने का आदेश देते हैं। महज पांच मिनट के अंतराल में एक माह से चली आ रही समस्या का अंत हो जाता है।
लोगों को न हो दिक्कतें, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत : मदन
डीसी मंडी मदन चौहान ने कहा कि निदेशक ट्रांसपोर्ट से बात किए बिना ही कार्य हो गया। लोगों को दिक्कतें पेश न आएं, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है।

कार्य शुरू : एसडीएम
एसडीएम बल्ह विशाल ने कहा कि गत माह ही वह यहां पर तैनात हुए हैं। आरएलए कोड जनरेट न होने से परेशानी पेश आई थी। मंगलवार को कोड जनरेट हो गया है। यहां पर लाइसेंस और पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें