फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकांकी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे डीएवी के होनहार

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक विद्यालय मंडी के होनहारों ने 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन एकांकी स्पर्धा में प्रथम, मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम, सीनियर प्रश्नोत्तरी में द्वितीय, जूनियर प्रश्नोत्तरी में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। एकांकी स्पर्धा और मैथ्स ओलंपियाड में इस विद्यालय के विद्यार्थी अब 28 अक्तूबर 2017 से सोलन में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। लगातार दूसरी बार जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की एकांकी स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर होनहारों ने स्कूल का नाम चमकाया है। इस बार विद्यालय द्वारा प्रस्तुत की गई एकांकी क्षितिज के लेखक मनजीत मन्ना और निर्देशक सुनील कुमार हैं। इसे लोगों ने बहुत सराहा है। यह एकांकी एड्स पर आधारित है। जिसका मुख्य पात्र क्षितिज है। एकांकी में मयंक, रश्मि, आशुतोष, अजय, ऋषि, अभिषेक, वैदेही ने अभिनय किया। अंत में प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बच्चों को सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें