फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक महेंद्र ने नामाकंन किया दर्ज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता विधायक महेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए सातवीं बार नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ठाकुर ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम धर्मपुर के कार्यालय में दाखिल किया। ढोल-नगाढ़ों की थाप पर समर्थकों ने कंधे पर उठाकर बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह धर्मपुर बाजार और उपमंडल मुख्यालय पर लोगों से समर्थन का आग्रह भी किया। मंगलवार सुबह से ही भाजपा के धर्मपुर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जब महेंद्र सिंह नामांकन दाखिल करने से पहले कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाढ़ों और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। नामांकन दाखिल करने के बाद महेंद्र सिंह ठाकुर ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने सर्वे के आधार पर टिकट आवंटन किया है और पूरे प्रदेश में भाजपा की जो लहर चल रही है उसमें कांग्रेस साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही धर्मपुर में लंबित विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें