जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के शानन विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी उसे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्थन देकर सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें एकजुटता से चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों और जोगिंद्रनगर के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि गत पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में फिर सरकार व संगठन के सराहनीय प्रयासों से कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणबीर ठाकुर, पीतांबर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस जगदीश ठाकुर, नरेंद्र सिंह, इंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, दिव्यांग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अंजना ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।