फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने लैब असिस्टैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। मंडी जिला में शिक्षा विभाग में विभिन्न स्कूलों में तैनात 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। विभाग ने इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लैब असिस्टेंट के पद पद नियुक्ति दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति कर्मचारियों में प्रेम कला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा शेर सिंह को सीसे स्कूल कटिडी, हंसराज को सीसे स्कूल कोठी गैहरी, संती देवी को सीसे स्कूल बाल मंडी, शीला देवी को सीसे स्कूल चोलथरा, मनी राम को सीसे स्कूल चैलचौक, पितांबर लाल को सीसे स्कूल जरोल सुंदरनगर, सुंदर लाल को राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला, ओम प्रकाश को सीसे स्कूल स्योह, बालम राम को सीसे स्कूल हयुन पैहड़, कर्म सिंह को सीसे स्कूल पंडोल, अपरा देवी को राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी, वेद राम को सीसे स्कूल बथेरी, वीना देवी को राजकीय उच्च पाठशाला कलथर, ओमा देवी को सीसे स्कूल मसेरन व रामेश्वर कुमार को सीसे स्कूल बलद्वाड़ा में नियुक्त किया गया है। इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा का कहना है कि मंडी जिला के स्कूलों के 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत कर्मचारियों को लैब असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें