फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादस के बाद कार में लगी आग में जिंदा जला चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करसोग/जंजैहली (मंडी)।
करसोग-छतरी सड़क मार्ग पर नैनो कार खाई में गिरने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। रविवार देर रात को अस्सी मीटर गहरी खाई में गिरी कार से लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण बचाव के लिए भागे लेकिन आग को नहीं बुझा पाए। मृतक ड्राइवर की पहचान दूनी चंद (31) पुत्र मंगतराम गांव सलोग डाकघर कटवाहची, उप तहसील पांगणा के रूप में हुई है। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक दूनी चंद कार लेकर छतरी से करसोग की तरफ आ रहा था। नैहरा के पास पहुंचते ही उसने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। ढलान से तेज गति में नीचे गिरते ही कार में आग लग गई। कार के भीतर दूनी चंद चिल्लाता रहा मगर मौके पर जुटे ग्रामीण उसे नहीं बचा पाए। थाना प्रभारी जंजैहली गोपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भाई ने की शिनाख्त
खाई में गिरने के बाद कार में आग से झुलसे दूनी चंद की शिनाख्त उसके भाई ने की। कार के नंबर से मालिक की पहचान की गई।
---
शॉर्ट सर्किट से फ्यूल टैंक नेे पकड़ी आग
पुलिस का तर्क है कि कार करीब 80 मीटर खाई में गिरी। हो सकता है कि कार की वायरिंग कहीं से शॉर्ट हो। गिरते वक्त शॉर्ट सर्किट हुआ और कार के फ्यूल टैंक ने आग पकड़ ली हो। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा है लेकिन इसकी पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें