फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग में 189 पेयजल योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल

Thu, 17 Jul 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलवाड़ का भवन 30 जून की बाढ़ से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मंडी। थुनाग के उपमंडलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उपमंडल में 30 जून और 1 जुलाई, 2025 की मध्यरात्रि बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से सार्वजनिक संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति मंडल थुनाग के अंतर्गत कुल 299 जलापूर्ति योजनाएं हैं जिनमें से 241 योजनाएं इस आपदा में क्षतिग्रस्त हो गईं। अब तक 189 जलापूर्ति योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। इस मंडल के अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से और 51 ग्राम पंचायतों को आंशिक रूप से पेयजल सुविधा प्रदान की जा रही है। उपमंडल की कुल 35 सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 10 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। इनमें मंडी-चैलचौक-जंजैहली, पंडोह-कांढा, लंबाथाच-शेटाधार और अन्य स्थानीय मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षतिग्रस्त सड़कों में से 23 स्थानीय सड़कें आंशिक रूप से खोल दी गई हैं। बगस्याड़-शिकावरी और तांदी-द्रौण सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और उनकी मरम्मत का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न मार्गों पर मरम्मत कार्य के लिए कुल 12 एलएंडटी मशीनें, 27 जेसीबी, नौ टिपर, दो एयर कंप्रेसर और दो ट्रैक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल जंजैहली में कुल 202 उपभोक्ता ट्रांसफार्मरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था जिनमें से 162 ट्रांसफार्मर पूरी तरह से बहाल कर दिए गए हैं और शेष ट्रांसफार्मरों पर मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि छतरी क्षेत्र में सभी 78 ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें