फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में चुनाव के लिए बनाए 106 पोलिंग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सुंदरनगर विधानसभा में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र के तहत 106 पोलिंग बूथों पर मतदान 19 मई को होगा। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर में कुल 78 हजार 575 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 39 हजार 137 महिला और 39 हजार 438 पुरुष मतदाता हैं। सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र के तहत 100 से अधिक उम्र पार कर चुके 16 बुजुर्ग भी मतदान करेंगे। पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना कर दी गई हैं। सुंदरनगर में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए 500 कर्मचारियों सहित पुलिस व अर्ध सैनिक बल के 300 जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें