फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा के पारगी में क्रिकेट स्पर्धा 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। स्टार युवा क्लब पारगी पटवाणा की ओर से पारगी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 18 मई से किया जा रहा है। प्रतियोगिता शहीद हवलदार शशिकांत की दूसरी पुण्य स्मृति में करवाई जा रही है। इसमें क्षेत्र की 25 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों का पंजीकरण किया जा रहा है। स्टार युवा क्लब पारगी पटवाणा ने सभी टीमों से आग्रह किया कि वे 18 मई से पहले पंजीकरण करवा लें। विजेता टीम को 13 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 8100 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। युवा क्लब के सलाहकार रिटायर्ड सूबेदार कश्मीर ने क्षेत्र के सभी युवा क्रिकेट खिलाड़ियों से स्पर्धा में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें