फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष और अर्चना बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक पेश किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि जवाहर ठाकुर ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें आर्यव, सत्यांश, प्रियांशी दुग्गल, पीयूष कौशल, वैभव सिंह, लविश, अक्षिता, लातिशा, सारांश ठाकुर, अन्वेषा, नामित चौहान, मान्या, पूर्वाशी, अमन शर्मा, कुणाल सिंह, आरव शर्मा, कनुप्रिया, योगिता शर्मा को पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया। विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आर्यन कौशल, स्नेहा ठाकुर व चिराग ठाकुर को पुरस्कार मिला, वैदिक गणित में प्रेम कुमार तथा संगणक मॉडल में मनीषा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार छात्रों में हर्ष ठाकुर तथा छात्राओं में अर्चना ठाकुर के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ सदन का इनाम गार्गी सदन को मिला। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के सह मंत्री भोगेश्वर, व्यापार मंडल नगवाईं के प्रधान सोहन लाल कपूर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेहर चंद ठाकुर, विद्यालय प्रबंधक प्रदीप शर्मा, ग्राम पंचायत टकोली की प्रधान शारदा शर्मा, कृष्ण कपूर आदि समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें