फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश के भजनों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। साईं मार्केट में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की छठी संध्या में राकेश रावत की ओर से निकाली गई हनुमान और श्रीकृष्ण भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण रही। रावत म्यूजिकल ग्रुप के मुख्य कलाकार ने मां भगवती का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संध्या का आगाज महामाई की आरती से किया गया। आरती के उपरांत चींटू बावा ने महामाई का गुणगान कर खूब वाहवाही लूटी। आरती में रिटायर्ड सूबेदार दीवान चंद तथा उनकी पत्नी ललिता शर्मा ने शिरकत की। जागरण में जिला परिषद एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राकेश रावत ने ये चोला मां तेरा चोला, दमादम मस्त कलंदर, म्हारे पराशरा देवा ऋषिया तेरी जय-जयकारा, कुथु भला रैहंदियां काली तितलियां वे, ढोलक बजदा वेहड़े माए मंदरां जो आई जा, दवारे जाणा मईया दे दवारे जाणा हो, मेरी माता राणिए कोखे चली तू, ओ साईं रे तेरे बिना भी क्या जीना, मेले जाणा कालका दे, मेला मइया दा औंदा है हर साल, भोले को कैसे मैं मनाऊं रे मेरा भोला ना माने जैसे हिंदी और पहाड़ी भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार को साईं मार्केट में श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरूहीं के मुख्य संरक्षक राम मोहन दास रामायणी की ओर से सुंदरकांड पाठ किया गया। समिति ने पांच 5 लक्की ड्रॉ निकाले। इसमें वंश चौहान को मोबाइल फोन निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें