फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक अभिनय में वल्लभ कॉलेज को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीमा कॉलेज रोहड़ू में 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय विश्वविद्यालय युवा उत्सव में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने मूक अभिनय एवं एकांकी स्पर्धा में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. अनिल ठाकुर ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। कॉलेज की सांस्कृतिक कमेटी के समन्वयक प्रो. दीपक गौतम ने यह जानकारी दी। कहा कि इसमें युवा निर्देशक इंद्रपाल इंदू द्वारा निर्देशित नाटक कोख से कब्र तक के मंचन को तीसरा स्थान हासिल हुआ। नाटक के माध्यम से मनुष्य के जीवन पथ के संघर्ष को दर्शाया गया। नाटक के कलाकारों में सरोज कुमारी, राधा, तिलक कुमार, कार्तिक, प्रियंका, विनयकांत, जगजीत, तिलक, सक्षम और पवन कुमार ने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया। मूक अभिनय के कलाकारों में हेमलता, कृति, हरदीप, पवन, राहुल व पुनीत कटोच ने अपने दमदार अभिनय से सभी को चकित किया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रो. सीमा बावा, मुक्ता वैद्या, संजती ठाकुर, हेमा, किरण मांटा, जयनंद सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें