फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनोंदिन क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। क्षेत्र में कारोबार भी ठप होकर रह गया है। बीमारी के डर से अन्य गांवों और पंचायतों के लोगों ने डैहर बाजार में आना जाना बंद कर दिया है। लोग चिंता में डूबे हुए हैं और सबको अपनी और परिजनों की चिंता सताए जा रही है। मंगलवार को जोनल अस्पताल में हुए डेंगू के टेस्टों में 18 लोगों को डेंगू पाया गया है। इनमें से 4 मरीज बिलासपुर जिले के घुमारवीं के रहने वाले हैं, जबकि 14 नए मामले डैहर क्षेत्र के पाए गए हैं। मंगलवार को डैहर क्षेत्र में डेंगू की जांच के लिए 23 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आएगी। इधर, स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान भी डैहर और इसके साथ लगते इलाकों में लगातार जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छर से बचाव करने वाली करीब 300 क्रीम क्षेत्र में बांटी है। विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव बारे जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जोकि चिंता का विषय है। वर्तमान में डैहर क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है। डेंगू से बचाव और जागरूकता बारे प्रशासन भी लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन अभी कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया इनमें से 4 मामले बिलासपुर जिले से संबंधित हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें