फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 8 नए मामले, 68 पहुंची मरीजों की संख्या

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मंडी में टेस्ट करवाने पहुंचे 8 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 6 डैहर क्षेत्र से संबंधित हैं जबकि एक बल्ह और एक मंडी का रहने वाला है। इसके बाद जिला में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डैहर में सैंपल एकत्रिकरण की मुहिम शुरू हो गई है। पांच लोगों ने टेस्ट के लिए अपना ब्लड दिया है। इसकी शनिवार को जिला अस्पताल में जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमों ने डैहर क्षेत्र में शुक्रवार को 239 घरों का दौरा किया है। जहां उन्होंने 392 स्थानों में डेंगू के लारवा का पता लगाने के लिए पानी की टंकियों व अन्य जल भंडारण स्थलों की जांच की। जांच के दौरान 39 स्थानों पर मच्छरों का लारवा पाया गया। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है। सुंदरनगर के डैहर में डेंगू नियंत्रण में नहीं आ रहा है। इसके कारण क्षेत्र के लोग दहशत में है। मंडी में तैनात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने शुक्रवार को डेंगू के 8 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया इन मरीजों का भी उपचार आरंभ कर दिया गया है। वहीं डैहर में स्वास्थ्य महकमे की टीम लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें