फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया से निपटने को सावधानी बरतें सभी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी। डेंगू और अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों के काटने से फैलने वाली मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय से इन बीमारियों की रोकथाम तथा लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

बीमारियों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियां इस मौसम में फैलने की आशंका रहती है। इससे बचाव के लिए सभी विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषदों, पंचायती राज संस्थाओं और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को इस बारे में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। डेंगू जैसी बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर आम तौर पर स्वच्छ और ठहरे हुए पानी में अंडे देता है और यह दिन के समय काटता है। उन्होंने उपरोक्त सभी विभागों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीन आने वाले परिसरों में पानी को एकत्र होने अथवा ठहरने न दें ताकि इस मच्छर को पनपने से रोका जा सके।

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा आज जुलाई को कोटली में
मंडी। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा 31 जुलाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कोटली में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें