फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से मुक्त होगा मंडी शहर, चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में अब लावारिस मवेशी नजर नहीं आएंगे। इसके लिए नप मंडी अब अभियान शुरू करेगी। वन और पशुपालन विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा। ट्रैंकुलाइजर गन के इस्तेमाल से इन पशुओं को बेहोश कर गोसदन में भेजा जाएगा। वन विभाग इस गन को नप मंडी को बुधवार को मुहैया करवाएगा। नप मंडी ने विभाग से शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को गन के माध्यम से बेहोश कर काबू करेगा। इसमें वन और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ भी अहम भूमिका निभाएंगे। शहर में यह अभियान दो से तीन दिन तक चलेगा। गत सोमवार को शहर के जेलरोड क्षेत्र में एक सांड मकान की पहली मंजिल पर चढ़ गया। जिससे घर में मौजूद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, नप के कर्मचारियों को सांड पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद सांड को मकान की मंजिल से नीचे उतारा गया। इन दिनों शहर में बसस्टैंड, मुख्य बाजार में दर्जनों लावारिस पशु घूम रहे हैं। जो कभी राहगीरों को निशाना बना देते हैं। इसके अलावा छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। नगर परिषद के अभियान से लंबे अरसे से चल रही समस्या से शहरियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलेगा अभियान : सुमन
नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि शहर में दो से तीन दिन तक इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में वन और पशुपालन विभाग का सहयोग लिया जाएगा। ताकि, शहर लावारिस पशुओं से मुक्त हो सके। इन पशुओं को गोसदन में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें