सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शिमला टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 247 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसमें कुशल पाल ने 103 रन नाबाद, राहुल चौहान ने 73 रन नाबाद बनाए। लाहौल स्पीति की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित ने 2 विकट, अभिषेक और सारांश ने 1-1 विकेट ली। इस प्रकार लाहौल स्पीति को जीत के लिए 44 ओवर में 426 रन का लक्ष्य मिला। खेल खत्म होने तक टीम 3 विकेट पर 134 रन बना चुकी है। हर्षित ने 114 रन बनाए। इस मैच से शिमला को 6 अंक और लाहौल स्पीति को 1 अंक मिला।