फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा रोकने को लें अदालत का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम पंचायत बगड़ाथाच में रविवार को सिविल जज गोहर अशोक कुमार वत्सल ने विधिक न्यायाधिकरण के तहत जागरूक कैंप की अध्यक्षता की। उक्त कैंप में बीडीओ जंजैहली सहित पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं कानून की बारीकियां जानने के लिए स्थानीय पंचायत के करीब साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कैंप में आई जनता को न्यायालय प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए उप मंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी भविष्य को सही दिशा की ओर ले जाती है। समाज के हर तबके को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान देने में जागरूक होने की आवश्यकता है। देश और समाज की तरक्की में महिलाओं की मुख्यधारा रहती है। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर समाज के बुद्धिजीवी और एनजीओ को हमेशा तत्पर रहने का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने घरेलू हिंसा रोकने, किसी असहाय लोगों और जबरन किसी के अधिकारों का हनन करने वालों के विरुद्घ न्याय के लिए अदालत का सहारा लेने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि न्याय दिलवाने के लिए अदालत अनुसूचित जाति एवं जनजाति महिलाओं और दिव्यांगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता देती है। इस अवसर पर अधिवक्ता हेम सिंह ठाकर, नारायण ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान जमुना देवी, बीडीओ सराज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें