अमर उजाला ब्यूरो
पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवाबदार में शनिवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रीना चांदला ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और मुख्य अतिथि को सम्मनित किया।
कार्यक्रम में मिडिल स्कूल मासड और नागधार के बच्चों ने भाग लिया। समारोह के शुभारंभ पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रधानाचार्य ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि नरेश कुमार ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब बच्चे खेलों और पढ़ाई में रुचि लें। शिक्षकों और अभिभावकों को यह बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहें। इस दौरान उन्होंने मेधावियों ममता ठाकुर, निखिल राज, अभय सिंह, जयदेव, निलेश, भारती, सोनू, सुनील, जितेंद्र बबलू, मधू कुमारी, प्रीति, रमा, सोनम, रेखा, उषा, संजना, भावना सहित प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को भी पुरस्कृत किया।