फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने संवारी बावड़ियां

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या मंडी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की साफ सफाई के साथ मंदिर परिसर, टाउन हाल परिसर व बावड़ियों की साफ सफाई की। सात दिनों के इस शिविर में विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से स्वयं सेवियों को विभिन्न तरह की जानकारी दी गई। जिसमें पुलिस चौकी मंडी के प्रभारी, ब्रह्मा कुमारी संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, स्वास्थ्य विभाग तथा अधिवक्ताओं की ओर से स्वयंसेवियों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश राणा सहित अन्य प्राध्यापकों ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें