फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में महिलाएं तय करेंगी प्रत्याशियों की तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में कुल मतदाता 89462 हैं। इसमें महिलाओं की तादाद पुरुषों से अधिक है। यूं भी कहा जा सकता है कि चुनाव में जिस ओर महिलाएं होंगी, उस पार्टी को यहां से विजय हासिल करने में आसानी रहेगी। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की कुल 55 पंचायतों के 127 पोलिंग बूथों में कुल 89462 मतदाताओं में से महिला मतदाता 45322 और 44140 पुरुष मतदाता हैं। पुरुषों से 1182 महिला मतदाता अधिक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के चौंतड़ा विकास खंड की 40 पंचायतें और द्रंग विकास खंड की कुल 15 पंचायतें आती हैं। पहले द्रंग की छह पंचायतें थी और डी-लिमिटेशन के बाद अतिरिक्त 9 और पंचायतें विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में मिल गई हैं। अभी तक कांग्रेस का टिकट फाइनल नहीं हो सका है। क्षेत्र की जनता इस ओर भी टकटकी लगाए बैठी है कि कांग्रेस का टिकट किसे मिलता है। भाजपा से क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर हैं और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में क्षेत्र के समाजसेवी प्रकाश राणा चुनाव मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


गुलाब सिंह 20 को करेंगे नामांकन
गुलाब सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को अपने दल-बल सहित भाजपा के प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र से नामांकन भरेंगे, वहीं निर्दलीय रूप में प्रकाश राणा 21 अक्तूबर को अपने दल-बल सहित पर्चा भरेंगे। इसके अलावा अभी तक कांग्रेस के टिकट से कौन आगे आता है और किसे कांग्रेस का टिकट मिलेगा। इस ओर क्षेत्र की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें