फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में तैनाती नहीं मिली तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा विभाग के अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार संघ की जिलास्तरीय बैठक भुट्टो राम की अध्यक्षता में मंडी में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने तो पदोन्नति के निर्देश दे दिए हैं लेकिन, अन्य विभाग उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जलवाहक सड़क पर आ गए हैं। ज्वाइनिंग न देने के कारण कई जलवाहक प्रदेश सचिवालय और विभागों के निदेशालयों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अन्य विभाग सात दिनों के अंदर ज्वाइनिंग नहीं देते हैं तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी किए तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। बैठक के बाद इस मांग को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल एडीसी मंडी और शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा से भी मिला। इस दौरान संघ के मक्खन लाल, हितेश चंदेल, हेम सिंह, राम सिंह, ईश्वर दास, शांता देवी सहित लगभग 90 जलवाहक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें