फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्र्र्रह शांति पाठ के लिए घर आ रहे 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट की कार हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रह शांति के लिए घर आ रहे 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट की कार हादसे में मौत
विज्ञापन

धर्मपुर के सकोह गांव का था निवासी, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की घटना
शहर में सुबह चार बजे हुआ हादसा, 20 दिन की छुट्टी आ रहा था अविनाश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सकोह गांव के 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर की कार हादसे में शनिवार सुबह चार बजे मौत हो गई है। घटना विशाखापट्टनम की है। 20 दिन के अवकाश पर युवक ग्रह शांति पाठ के लिए घर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सिद्धपुर पंचायत के सकोह गांव का अविनाश पुत्र जोगिंद्र पाल नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ शुक्रवार रात 12 बजे डॉल्फिन हिल से डाकयार्ड वापस आ रहा था कि अचानक कार हादसा हो गया। पांचों को नजदीकी कल्याणी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चार बजे लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर ने दम तोड़ दिया जबकि चार अन्य लेफ्टिनेंट अजय, राहुल, अमित और अमन दीप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अविनाश ठाकुर 20 दिनों के लिए घर आ रहा था। परिजनों ने अविनाश के अच्छे जीवन के लिए 13 जून से ग्रह शांति के लिए पाठ रखे थे। अचानक इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अविनाश के पिता आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हुए हैं और बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वहां के लिए रवाना हो गए हैं। लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर रविवार देर रात ही धर्मपुर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें