मंडी। जिलेभर में भारी बारिश से सुकेती खड्ड उफान पर आ गई। रात को मंडी शहर में जोरदार धमाके की सूचनाएं भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
झमाझम बारिश से जिले की 176 सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। 214 अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर ठप रहे जबकि 53 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी दिनभर बाधित सड़कों से मलबा हटाने में जुटी रही। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़कों की बहाली का कार्य जारी है। संवाद