फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अतिरिक्त जिला न्यायवादी नितिन कुमार अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर विराजमान होंगे। नितिन कुमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और निजी प्रेक्टिस की। उसके बाद लोक अभियोजक के पद पर ऊना और सरकाघाट में रहे। बार एसोसिएशन सरकाघाट के प्रधान किशोर चंद ने कहा कि यह उनकी मेहनत और कर्तव्य के प्रति लगाव का ही परिणाम है, कि वह आज इस पद पर पहुंचे हैं। नितिन कुमार का चयन अतिरिक्त जिला जज पर होने के लिए बार एसोसिएशन ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें