फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्थान कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में सीएससीए ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य भाग चंद ने की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी प्रकाश डाला। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान के बच्चों और अध्यापकों ने भी भाग लिया। प्रधानाचार्य भाग चंद ने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने बच्चों को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. विशाल कुमार, प्रो. होशियार सिंह सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें