फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी-टिहरा चौक में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टिहरा (मंडी)। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अवाहदेवी-टिहरा चौक सहित अन्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर एसपी कार्यालय में भेज दिया है। इसकी मंजूरी मिलते ही सीसीटीवी लगाने की कवायद तेज हो जाएगी। यह जानकारी डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने दी है। उन्होंने बताया कि अवाहदेवी-टिहरा चौक समेत अन्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द पंचायत स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता के समक्ष बैठक का आयोजन करेगी। इसमें पंचायत के विभिन्न महिला मंडल भी भाग लेंगे। बैठक में आम जनता की पुलिस संबधित विभिन्न समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें