फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी की भारी संभावना से बाहू में रोक दीं निगम ने 4 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बारिश और हल्की बर्फबारी से ऊपरी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। तेज सर्द हवाओं के बीच हल्की बूंदाबांदी से कड़ाके की ठंड रही। अपर सराज के गाड़ागुशैणी, थाची, डीडर, शिकारी देवी, शैटाधार और कमरूनाग में देर शाम तक बर्फबारी का क्रम शुरू हो चुका था। भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए निगम की चार बसें गाड़ागुशैणी से दस किमी पीछे बाहू नामक स्थान पर रोक दी गई हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी से अभी तक ऊपरी मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो सके हैं। यदि अब भारी बर्फबारी होती है तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधर मौसम के इस मिजाज से बागवानों के चेहरे पर रौनक छाई हुई है। पिछले तीन दिन से मौसम खराब था लेकिन बारिश नहीं हो पा रही थी। वहीं सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी ने बागवानों को राहत दी है। सेब की पैदावार में चिलिंग आवर तय समय पर पूरा होने की आस पक्की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें